हिम्मत की कीमत
हर इंसान के जीवन में अनेक उतार चढ़ाव आते है। उसको कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कभी खुद की गलतियों की वजह से और कभी दूसरों की गलतियों की वजह से इंसान के सामने परेशानियां आ जाती है। जब भी कोई जीवन में कोई समस्या आ जाए तो उसको अपने मां बाप और परिवार को जरूर बताएं। आपका हर दुख दर्द सिर्फ आप या आपका परिवार ही दूर कर सकता है। इसलिए हमेशा अपने रिश्तों का सम्मान करे। कभी भी ऐसा काम न करे जिससे आपके परिवार की इज्जत पर आंच आए। या बाद में कोई परेशानी हो।
समस्या और परेशानियां देखकर कभी भी घबराना नही चाहिए। हमेशा हिम्मत बनाए रखनी चाहिए। समस्याएं कभी भी स्थाई नही होती, अच्छा समय और परिस्थितियां जरूर आती है। हमेशा सच के साथ रहे, झूठ का सहारा कभी नही लेना चाहिए। अगर आपसे कोई गलती भी हो जाती तो उसको बता देने से भविष्य में समस्या नही आती है।
सुबह जल्दी उठने की आदत डाले। जितना हो सके उतना अच्छे लोगों के साथ रहे, अच्छी पुस्तकें पढ़े। अपनी दिनचर्या में अनुशासन और अच्छे कर्म का नियम अपनाए।